October 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज

कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज

,फजलगंज कानपुर की पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स में लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन, तो कारोबार हुआ बंद, साकेत नगर की सताक्षी ट्रेडर्स पर भी छापेमारी*

*खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम जनता की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फजलगंज स्थित पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स और साकेत नगर स्थित सताक्षी ट्रेडर्स पर औचक छापेमारी की। दोनों प्रतिष्ठानों से करीब 5.88 लाख रुपये का खाद्य तेल एवं एडिबल फैट सीज किया गया।*

*फजलगंज में प्रोपराइटरी एडिबल फैट की पैकिंग लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी के अनुरूप नहीं मिलने पर खाद्य कारोबार बंद करा दिया गया। टीम ने 780 लीटर एडिबल फैट, 150 किलो वनस्पति और 133 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज किया। वहीं सताक्षी ट्रेडर्स से 2,496 बोतलों वाले 108 गत्ते रिफाइंड मूंगफली तेल के सीज किए गए। जांच के लिए तीन नमूने भी संग्रहित किए गए।विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप*

Taza Khabar