*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 7दिसम्बर 25*इलेक्ट्रॉल घोल पीने से मासूम की हुई मौत, मां व एक अन्य बच्चा अस्पताल में भर्ती, स्थिति बनी हुई है नाज़ुक*
*इलेक्ट्रॉल और अन्य दवा के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया*
*काकादेव थाना क्षेत्र के मतेयापुरवा में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना!संदिग्ध इलेक्ट्रॉल पीने से 4 साल के मासूम कृष्णा की दर्दनाक मौत, मां और एक अन्य बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती*।
*परिवार ने बताया कि सुबह घर में उल्टियां होने पर बाहर से इलेक्ट्रॉल और दवा मंगाई गई थी*।
*कुछ देर बाद तीनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी। तेज उल्टियां और बेहोशी जैसे हालात बनते गए*।
*अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मासूम कृष्णा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी*।
*मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है, परिवार में कोहराम मचा है*।
पुलिस सक्रिय
*बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया*।
*इलेक्ट्रॉल के सैंपल कब्जे में लेकर लैब जांच हेतु भेजे गए हैं,मिलावट या जहरीले तत्व की आशंका की जांच जारी*।
*दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर, इलाज जारी।मां मोहिनी और भतीजा गगन की हालत चिंताजनक बनी हुई है*।
*घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल। क्षेत्रीय पुलिस जांच में जुटी*।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,