*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 6 फ़रवरी 26**अधजल गगरी छलकत जाए,, एक छोर कार्यवाही, तो दूसरे छोर बनवाई*
*केडीए का बुलडोज़र एक्शन, 16 बीघा में अवैध प्लॉटिंग कार्य ध्वस्त दिखाया*
*केडीए ने अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-एक बी के अंतर्गत गंगा बैराज रोड और सिंहपुर क्षेत्र में करीब 16 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को तीन जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया। बिना ले-आउट स्वीकृति विकसित की जा रही दो साइटों पर बने गेट, सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर और निर्माणाधीन भवनों को पूरी तरह तोड़ दिया गया*।
*लेकिन वहीं दूसरी तरफ केडीए के भीतर कथित मिलीभगत पर गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं,, शहर के एक छोर पर जोन एक के अंतर्गत जे ई संतोष कुमार व सुपरवाइजर धनीराम सहित अन्य के द्वारा अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है*।
*बल्कि शहर में घूम घूम कर नोटिस चस्पा की धमकियों के बीच मिलीभगत कर जे ई और सुपरवाइजर द्वारा अवैध निर्माण को दिया जा रहा खुलेआम बढ़ावा*
*मेस्टन रोड, बांस मंडी समेत शहर के कई इलाकों में जोन-एक के अंतर्गत आने वाले स्थानों पर जेई संतोष कुमार और सुपरवाइजर धनीराम पर अवैध निर्माण को संरक्षण दिया जा रहा है और शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर दिया जा रहा हैं*।
*आरोप है कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे केडीए की कार्रवाई पर ही सवालिया निशान लग रहा है*

More Stories
पूर्णिया19जून26*12 साल में PM मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनता का विश्वास और मजबूत हुआ : ललन सिंह*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”