*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 28फ़रवरी 26*पनकी थाना अंतर्गत पनकी मंदिर क्षेत्र में बने नाले से अज्ञात महिला का मिला शव, क्षेत्रीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद मामले की जानकारी करने में हुई व्यस्त*
*हत्याओं-आत्महत्याओं और सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चौतरफा बढ़ते हुए शहर में। पोस्टमार्टम हाउस में मौतों की फाइलें भरती जा रहीं!शहर में लगातार सामने आ रही हत्या आत्महत्या की घटना और सड़क दुर्घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालिया मामलों में शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में शवों के ढेर के साथ फाइलों का ढेर बढ़ता जा रहा है*।
*ताज़ा घटना पनकी मंदिर के पास नाले में महिला का शव मिलने की है, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर उत्तर प्रदेश पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती आशंका हत्या कर शव फेंके जाने की जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी*।
*आम जनता में महिला पुरुष और बच्चों का जीवन अब खतरों से भरा हुआ,,शहर में बढ़ती वारदातों से कब गंभीर घटनाएं घट जाए कोई अता पता नहीं*।
*एक के बाद एक आ रही सनसनीखेज घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि हत्या जैसे बड़े अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं*।
*पुलिस का कहना है कि हर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। बावजूद इसके, लगातार बढ़ती घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही*

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*