*कानपुर नगर, दिनांक 24 मार्च, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर 24 मार्च*उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में माटीकला पुरस्कार वितरण दिनांक 25 मार्च,
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर मण्डल, कानपुर श्री मनोज शुक्ला ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में माटीकला पुरस्कार वितरण दिनांक 25 मार्च, 2023 को अपरान्ह 01ः00 से 01ः30 के मध्य प्रथम तल, कबीर भवन, डी0आई0 कैम्पस, जी0टी0 रोड कानपुर नगर में आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 सदस्य माटीकला बोर्ड उ०प्र० श्री सतीश प्रजापति के कर कमलों द्वारा माटीकला (पॉट्री) उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को वित्तीय वर्ष-2022-23 हेतु कानपुर मण्डल स्तर पर माटीकला (पॉट्री) फाइन आर्ट्स के विशेषज्ञों के माध्यम से उनके द्वारा चयन के आधार पर शिल्प श्रेणियों को रूपया 15,000/- (प्रथम पुरस्कार) रूपया 12,000/- (द्वितीय पुरस्कार) रूपया 10,000/- (तृतीय) श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है एवं साथ ही साथ चयनित सूची अनुसार परम्परागत कुम्हारी कला के कारीगरों को निःशुल्क दीया मेकिंग (टूल किट्स) दिया जायेगा। पुरस्कार राशि का वितरण चेक धनराशि/आर०टी०जी०एस०/नेफ्ट के माध्यम से किया जायेगा।
———————–

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*