March 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात7अक्टूबर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की ताजा खबरें

कानपुर देहात7अक्टूबर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की ताजा खबरें

कानपुर देहात7अक्टूबर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की ताजा खबरें

[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान*

*उपरोक्त युवक को उसके परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर मौजूद डॉक्टर ने इसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत किया घोषित*

कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र की कैलई गांव में रविवार की सुबह किसी बात को लेकर अपने घर वालों से खफा एक युवक ने अपने ही घर के अंदर बने हुए कमरे में फांसी लगा ली। उसे गंभीर हालत में उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर मौजूद डॉक्टर ने इसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर बरौर थाना क्षेत्र के कैलई गांव निवासी 35 वर्षीय जीतू सचान आटा चक्की चला करके अपना तथा अपने परिजनों का भरण पोषण करते थे। रविवार की सुबह उन्होंने अपने घर के अंदर बने हुए कमरे में जाकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इसी बीच उनकी पत्नी उस कमरे में पहुंच गई। पति को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखकर जीतू की पत्नी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतरा और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर ले गए। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद जीतू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना इंचार्ज बरौर कालीचरण ने बताया है कि आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत, मचा कोराहम*

*मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बिल्हौर रसूलाबाद मार्ग पर शाहबाजपुर बंबी के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरोक्त हादसे में घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के आधार पर बंसी नवादा बनीपारा निवासी 23 वर्षीय अखिलेश पुत्र राजन लाल सूरत में धागा फैक्ट्री में काम करते थे। 7 फरवरी 2023 को अखिलेश की शादी बिल्हौर क्षेत्र के बखरिया निवासी विमलेश कुमार की 21 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ हुई थी। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी बाइक से अपनी ससुराल बखरिया जाने के लिए अपने घर से निकला था। अभी वह बिल्हौर रसूलाबाद मार्ग पर स्थित शहबाजपुर बंबी के पास पहुंचा था कि इसी दौरान उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन का जोरदार टक्कर लग गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उपरोक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपरोक्त सड़क हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रसूलाबाद थाने की पुलिस चौकी असालतगंज के चौकी प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया है कि मृतक इवाक की 100 का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *ऑटो की टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरा, तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे डंपर ने उसे कुचला, युवक की हुई मौत*

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र बिरहाना चौराहा के पास रविवार की सुबह बंदर ऑटो पर कूद गया। जिसके फल स्वरुप अनियंत्रित हुई ऑटो ने सड़क पर खड़े हुए युवक को टक्कर मार दी और उपरोक्त युवक सड़क पर गिर गया वहीं पीछे से आ रहे एक डंपर ट्रक ने सड़क पर गिरे हुए युवक को कुचल दिया जिसके फल स्वरुप उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद जालौन के आता थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण उर्फ राजा शनिवार को अपनी बहन जमौरा निवासी प्रेम देवी पत्नी रमेश चंद्र की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए आए थे। रविवार की सुबह 9 बजे वह अपने घर जाने के दिए सिकंदरा क्षेत्र के बिरहाना चौराहे के पास सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बंदर वहां से गुजर रहे ऑटो के ऊपर कूद पड़ा। और ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। ऑटो का अरुण उर्फ राजा के टक्कर लग गया और वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे एक डंपर ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके फल स्वरुप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार को उपरोक्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अरुण उर्फ राजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *खोया का नमूना हुआ फेल, एडीएम प्रशासन के न्यायालय ने खोया व्यवसायी को अर्थ दंड से किया दंडित*

*31 जुलाई 2023 को लालपुर शिवराजपुर के के दुर्गेश सिंह की खोया की भट्टी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने छापामारी करके संकलित किया था एक किलो खोया का नमूना*

*प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद उपरोक्त व्यवसायी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से अपर जिला अधिकारी प्रशासन के न्यायालय में दाखिल किया गया था उपरोक्त संबंध में एक वाद*

कानपुर देहात। मैथा विकासखंड क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में खोया भट्टी से संकलित किए गए खोया का नमूना जांच में फेल हो गया। इस मामले की अपर जिला अधिकारी प्रशासन के न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। माननीय न्यायालय ने उपरोक्त मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें ने सुनने के बाद उक्त मामले में खोया व्यवसायी को7000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।
31 जुलाई 2023 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह ने विकासखंड क्षेत्र मैंथा के शिवराजपुर लालपुर गांव में छापामारी करके दुर्गेश सिंह की खोया की भट्टी से 30 किलो खोया बरामद किया था। उपरोक्त खोया में मिलावट होने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 1 किलो खोया का नमूना संकलित किया था तथा उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। प्रयोगशाला में जांच के बाद उपरोक्त खोया का नमूना फेल हो गया। तत्पश्चात खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उपरोक्त खोया व्यवसायी के विरुद्ध अपर जिला अधिकारी प्रशासन के न्यायालय में एक वाद दाखिल किया था। जिसकी सुनवाई एडीएम प्रशासन के न्यायालय में चल रही थी। उक्त खोया व्यवसायी ने माननीय न्यायालय को बताया कि अगल-बगल से दूध खरीद कर वह खोया बनाने का काम करता था। ऐसी परिस्थितियों में विपक्षी ने माननीय न्यायालय से उपरोक्त मामले में कम से कम जुर्माना लगाए जाने का निवेदन किया। जांच में उपरोक्त खोया का नमूना अधो मानक पाए जाने पर माननीय न्यायालय ने खोया के व्यवसायी पर7000 रुपए का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना की धनराशि जमा न करने पर भू राजस्व की भांति उसकी वसूली किए जाने के आदेश भी माननीय न्यायालय ने दिए हैं।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *अकबरपुर रूरा मार्ग पर पानी भरे हुए गड्ढे में उतराता हुआ मिला एक नवजात शिशु का शव*

*अकबरपुर द्वारा पुलिस प्रसव छुपाने के लिए उपरोक्त नवजात शिशु के शव फेक जाने का लगाया जा रहा है अनुमान*

*पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवाया*

कानपुर देहात। रविवार को अकबरपुर रूरा मार्ग पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक आतिशबाजी की दुकान के बगल में स्थित एक पानी भरे हुए गड्ढे में एक नवजात शिशु का ऊ उतराता हुआ मिला। अकबरपुर कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नवनीत दुबे की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नवजात शिशु को कब्जे में ले लिया। एवं नवजात शिशु के शव को अकबरपुर स्थित मोर्चरी में लाकर रखवा दिया।
प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को अकबरपुर कस्बा के गांधीनगर निवासी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नवनीत दुबे अपने साथी शुभम सोनी, आकाश सैनी ,अमन गौतम, जितेंद्र दुबे, रोहित निषाद के साथ अकबरपुर से रूरा जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर हुदा मार्ग के किनारे स्थित पप्पू आतिशवाज की दुकान के पास स्थित एक पानी भरे गड्ढे में एक नवजात शिशु का शव उतराता हुआ उपरोक्त लोगों ने देखा जो एक कपड़े में लिपटा था। करीब 2 दिन से पानी में पड़ा रहने के कारण उसका शरीर सड़ने लगा था। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को पानी के गड्ढे से बाहर निकलवाया, तथा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद उसे अकबरपुर स्थित मोर्चरी में लाकर रखवा दिया।
कोतवाल अकबरपुर सतीश कुमार सिंह ने बताया है कि पानी के गड्ढे में मिला नवजात शिशु बालक है। प्रथम दृष्टया प्रसव छुपाने को लेकर शव फेंके जाने की आशंका है। कस्बा अकबरपुर और आसपास के अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों में हुए प्रसव के बारे में जानकारी की जा रही है जांच के बाद ही उपरोक्त नवजात शिशु के शव को फेके के जाने का कारण स्पष्ट हो पाएगा ।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *ज्वाला देवी कॉलेज कुन्तलिया के कैडेटों ने वन्य जीव सप्ताह में बाघ संरक्षण का दिया संदेश*

*वन्य जीवों का संरक्षण हम सबका संवैधानिक कर्तव्य। – नवीन दीक्षित पर्यावरण मित्र*

*एन.सी.सी कैंडिटों ने बाघ के मुखौटे अपने चेहरे पर लगाकर दिया बाघ बचाओ का संदेश*

कानपुर देहात। बाघों को संरक्षण देने के उद्देश्य से 1973 में राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था बाघ की ऊंचाई 110 सेन्टीमीटर,वजन 660 पाउण्ड व लम्बाई 7 फुट तक होती है। इससे पहले शेर को राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्राप्त था उक्त बात वन्य जीव सप्ताह पर श्री ज्वाला देवी ज्ञानदा इण्टर कालेज कुन्तलिया झींझक में बतौर मुख्य अतिथि पधारे पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने एन सी सी कैंडिटों को सम्बोधित करते हुए कही।
इस कार्यक्रम के आयोजक59 एन सी सी के ए एन ओ वीर सिंह पाल ने कहा कि बाघ बिल्ली परिवार का नारंगी रंग का काली धारियों वाला सुन्दर व बड़ा जानवर है इसकी दिल कंपाने वाली दहाड़ को 3 किलो मीटर दूर तक सुना जा सकता है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक आर बी सिंह ने कहा कि जैवविविधता के संरक्षण के लिए हर जीव का जीवन महत्वपूर्ण है एनसीसी कैडेट को वन्य जीव संरक्षण के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में कैप्टन राकेश पाल , आजाद पाल सहित पचास से अधिक एनसीसी कैडेट ने उक्त विद्यालय से जैतीपुर तक वन्य जीव संरक्षण रैली निकाली।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *जिस गांव की सड़क सबसे बेहतर होती है वाहन क्षेत्र की तुलना में विकास पहले दस्तक देता है,,, “अध्यक्ष” बार एसोसिएशन कानपुर देहात*

कानपुर देहात।जब विकास की बात होती है ।तो गांव और शहर के विकास के दावे किए जाते हैं। परंतु हकीकत है। कि विकास की दौड़ में गांव हमेशा पीछे रह जाते हैं।
उक्त बात रविवार को जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने ग्राम कुवैत खेड़ा में नवनिर्मित एक सड़क का उद्घाटन करते हुए कही ।,उन्होंने आगे कहा कि गांव की अच्छी सड़कों से आवागमन सुगम होगा। तथा गांव की शैक्षणिक, सामाजिक ,कृषि व्यवसाय का विकास होगा । किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सड़क है। जिस गांव की सड़क सबसे बेहतर होती है। वहां क्षेत्र की तुलना में विकास पहले दस्तक देता हैं। आवागवन का बेहतर साधन होने से गांव के लोगों का पलायन की समस्या दूर होगी। रोजगार के अवसर भी मिलेंगे ।किसानों को अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी । साथ ही शहर के बड़े अस्पतालों में पहुंचने की मदद मिलेगी। तथा बारिश के मौसम की लड़कियां स्कूल कॉलेज आना जाना बंद कर देते हैं इसकी भी समस्या सड़क बनने से दूर होगी। पक्की सड़क बनने से समय की बचत और समस्याओं का हाल होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बृजेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर मान सिंह यादव पूर्व प्रधान ,अभय सिंह,डॉ आनंद सिंह, अरविंद सिंह यादव, डी के सिंह, राजेश सिंह सरस, औसान सिंह ,महेंद्र यादव ,गोविंद सिंह, श्रवण कुमार ,चमन सिंह ,सज्जन सिंह ,सुशील कुमार तिवारी, नरेंद्र सिंह यादव, राम शंकर सिंह पूर्व प्रधान, बड़े तिवारी, जय सिंह , कपूर सिंह, श्याम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
[07/10, 5:45 am] +91 96283 30454: *उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में मेधा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित*

 

कानपुर देहात। समाज मे जहाँ बेसिक शिक्षा के प्रति जनमानस मे नाकारात्मक तस्वीर उभरती रहती हैं तो वहीं बहुत से ऐसे भी शिक्षक हैं जो पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करते हैं। साथ ही स्कूलों की देखरेख व सुंदरीकरण पर अपनी कमाई भी खर्च करने में गुरेज नहीं करते, शैक्षिक स्तर की अगर बात करें तो जनपद स्तर पर उनके विद्यालय की विशेष पहचान होती है। विकासखण्ड सरवनखेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर के कई बच्चे प्रत्येक वर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न परीक्षाओं में प्रथम स्थान लाकर विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। एआरपी एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य, जनपद, ब्लॉक एवं विद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं मे छात्र छात्राओं को प्रतिभाग कराकर सफलता दिलाने के लिए विद्यालय स्तर पर कठिन परिश्रम किया गया और बच्चों को निरन्तर अभ्यास एवं तैयारी कराई जाती है साथ ही बारीकियां समझाई जाती हैं जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिवर्ष सफलता अर्जित की जा रही है। बच्चे विद्यालय के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे समाज में विद्यालय की सकारात्मक तस्वीर बन रही है। विद्यालय मे अध्ययन छात्र छात्राओं के पढाई का स्तर अच्छा होने के कारण गाँव के सभी नागरिक अपने बच्चे का दाखिला विद्यालय में कराने के लिए तत्पर रहते हैं। इस विद्यालय मे वर्तमान मे 73 बच्चे पंजीकृत है और 2 शिक्षक कार्यरत हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेंन्द्र सचान एवं शिक्षिका छाया ने बताया कि हम लोगों का प्रयास रहता कि छात्र छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाए ताकि वह सफलता अर्जित कर सकें। उन्होंने बताया कि समय समय पर एआरपी संजय शुक्ल एवं रुचिर मिश्रा का मार्गदर्शन एवं सहयोग विद्यालय स्तर पर प्राप्त होता रहा है। इं प्र अ धर्मेंन्द्र सचान ने कहा कि शनिवार को छात्र छात्राओं मे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया था जिसमें इस सत्र एवं पूर्व के सत्रों मे विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं एवं उनके माता पिता को सम्मानित किया गया। इस समारोह से छात्र छात्राओं को अपने बड़े भाई बहिनों से प्रेरित होने का अवसर मिलता है और वह भी उनकी तरह पढाई करने का प्रयास करते हैं। मेधा सम्मान समारोह मे एआरपी संजय कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 एवं 2024 में उत्तीर्ण छात्र अर्जुन कुमार और छात्रा प्रिया साहू, गुडिया, प्रदीप कुमार करन सैनी सुमित कुमार को मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ ही उनके अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया। सत्र 2023-24 मे उक्त परीक्षा मे 5 बच्चों ने सफलता प्राप्त की थी। नम्रता द्विवेदी प्रधानाध्यापक एवं देवयानी पाण्डेय प्रा वि सूरजपुर ने विज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं योगेन्द्र कुमार कक्षा 8 प्रदीप कुमार, प्रिया साहू एवं केशव गौतम को मेडल और गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया। धर्मेन्द चौहान शिक्षक संकुल ने खेलकूद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शिक्षा सिंह कक्षा 8 को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने जल संरक्षण मिशन द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं आशीष कृष्णा साहू रमाकान्ती अनुराग सत्यम को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
इं.प्र.अ धर्मेन्द्र ने एच.पी.सी.एल संस्था द्वारा आयोजित स्वच्छता एवं पर्यावरण वैकल्पिक परीक्षा मे उत्तीर्ण छात्र छात्राओं अंश साहू ,गोलू ,धीरज सिंह, राखी, शिवा साहू, योगेन्द्र को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। ए.आर.पी संजय शुक्ल ने अपने सम्बोधन मे सभी से कहा कि इस मेधा सम्मान समारोह से छात्र- छात्राओं के अन्दर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा का संचार होगा। और सम्मानित हुए बच्चों को देखकर इनके भाई बहिन प्रेरित होगें और आने वाली परिक्षाओं मे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करो और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत अभ्यास निरंतर करने से ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि आप सभी शिक्षकों की मेहनत स्वयं देख रहे हैं। इनके मार्गदर्शन मे इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं मे सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह सब तभी संभव हो पा रहा है जब आप लोग अपने विद्यालय पर अटूट विश्वास कर रहे हैं और अपना सहयोग दे रहे हैं।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.