कानपुर देहात6अक्टूबर25*जनपद में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित*
कानपुर देहात*अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि सामान्य प्रशासन अनुभाग उ०प्र० शासन की विज्ञप्ति द्वारा वर्ष 2025 के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके अनुसार महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। तत्क्रम में जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 06.07.2025 एवं शासन की विज्ञप्ति दिनांक 04.10.2025 के आलोक में जनपद कानपुर देहात में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्मेन्ट एक्ट-1881 के अधीन नहीं होगा। तद्नुसार विज्ञप्ति दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 संशोधित समझी जाए। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत