कानपुर देहात 5 अगस्त 2026**रनियां लूटकांड का खुलासा तीन बदमाश गिरफ्तार, ₹1.26 लाख नकद समेत जेवर बरामद*
कानपुर देहात। रनियां थाना पुलिस ने श्याम सुंदर नगर में हुए चर्चित लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1.26 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस अब फरार साथी अमजद की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 29/30 जुलाई की रात श्याम सुंदर नगर निवासी राजन उर्फ अखिलेश शंखवार के घर में घुसकर बदमाशों ने मारपीट करते हुए नकदी, जेवर और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर रनियां थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। बुधवार को पुलिस ने आस मोहम्मद उर्फ आलू (बदायूं), राजू शाह उर्फ लहीक (मुरादाबाद) और कयूम अली (बरेली) को किशरवल रोड स्थित नारी खेत नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका इरादा पहले रनियां स्थित मिश्रा ज्वैलर्स में चोरी करने का था, लेकिन दुकान में प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने पास के एक मकान को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात की योजना अमजद निवासी मटियामऊ, थाना अकबरपुर ने बनाई थी। घटना के बाद लूटा गया कुछ सामान और नकदी अमजद के पास ही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बरामदगी में सोने-चांदी के आभूषण, ₹1.26 लाख नकद, सात मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक शामिल है। वहीं कयूम अली के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कयूम अली और आस मोहम्मद पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

More Stories
दतिया5अगस्त26*भाजपा पर भारी पड़ रहा है जातीय विमर्श? दतिया उपचुनाव के बाद फिर चर्चा में मुख्यमंत्री का पुराना बयान!*
वाराणसी5अगस्त26* काशी के 55 चौराहों पर गूंजेगा शिव स्तोत्र, सावन में श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत
बांदा 5 अगस्त 26*मवई बुजुर्ग में नाली जाम से मचा हाहाकार**घरों में भरा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर*