March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 27 सितम्बर 2024 *संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर सभी एमओआईसी दें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी*

कानपुर देहात 27 सितम्बर 2024 *संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर सभी एमओआईसी दें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी*

*जिलाधिकारी ने की जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा, दिए निर्देश*

कानपुर देहात 27 सितम्बर 2024 *संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर सभी एमओआईसी दें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी*

*गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत करायें टीकाकरण।*

*जनपद में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान*

जिलाधिकारी आलोक सिंह के अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। समीक्षा में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मातृत्व मृत्यु दर में कमी करने, जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मातृत्व मृत्यु के सम्बन्ध में कहा कि इसके कारणों का पता करें, यदि लापरवाही के कारण कोई क्षति पायी जाये तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को संस्थागत प्रसव बढ़ाने व आशाओं के मानदेय का समय से भुगतान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि समय-समय पर अभियान चलाकर अस्पतालों के लाइसेंस की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आरबीएसके टीम कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर प्रभावी कार्यवाही करे। वर्तमान में मच्छर जनित विभिन्न बीमारियों के सम्बन्ध में विशेष सतर्कता बरती जाये, आने वाले सभी मरीजों की जांच की जाये। बैठक में टीकाकरण, आभा आईडी, टीवी, तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में तृतीय पक्ष डब्ल्यू एचओ, यूनिसेफ द्वारा किए गए सर्वे की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए गए। तत्पश्चात संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की द्वितीय अर्न्तविभागीय बैठक की गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सभी विभागों से कार्ययोजना प्राप्त हो चुकी है, ब्लाक स्तर पर मीटिंग भी कर ली गयी है। कार्ययोजना के अनुसार एक अक्टूबर से अभियान चलाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना के अनुसार गतिविधि करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एन्टी लार्वा छिड़काव व जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रमों को कराया जाये। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को सीएचसी, पीएचसी परिसर का साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। जनपद में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। बैठक में 28 सितम्बर को विश्व रैबीज दिवस मनाये जाने के समबन्ध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को अस्पताल में आने वाले रैबीज सम्बन्धी मरीजों का शत प्रतिशत त्वरित टीकाकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए0के0 सिंह, उप कृषि निदेशक रामबचन राम, पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुबोध कुमार, डिप्टी सीएमओ डा0 सुखलाल वर्मा, सीएमएस महिला वंदना सिंह, सीएमएस पुरूष, सभी एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।

*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

Taza Khabar