कानपुर देहात 19 सितम्बर 2024 *महिला की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार बोला पत्नी की आदत थी खराब*
कानपुर देहात। भोगनीपुर में पति ने अपनी पत्नी की गलत आदतों से तंग आकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछ ताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी भोगनीपुर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुखरायां निवासी भागीरथ यादव लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुखरायां में पत्नी उषा यादव रहती थी। भागीरथ यादव यादव हर हफ्ते छुट्टी पर पुखरायां आता जाता रहता था। सोमवार को भागीरथ यादव लखनऊ से पुखरायां पहुंचा था। इस दौरान पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि भागीरथ यादव ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी उषा को गोली मार दी। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भागीरथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। चाल चलन और आदत खराब थी आरोपी भागीरथ यादव ने पूछताछ में बताया कि ऊषा देवी से उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। वह लखनऊ में एक वर्ष से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वह पहले अपनी पत्नी उषा को लखनऊ में अपने साथ रखता था। लेकिन पत्नी का चाल चलन व आदत खराब थी और उसके अवैध सम्बन्ध थे। जिसकी जानकारी होने के बाद मैंने उसे पुखरायां में अपने घर पर भेज दिया था, लेकिन फिर भी उसकी आदतें सुधार नहीं रही थी। जिसके चलते मेरे और उसके बीच विवाद होता रहता था। कई बार तो वह मेरे साथ लडाई झगड़ा व मारपीट भी कर चुकी थी। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था। जिससे परेशान होकर मैंने गुस्से में आकर उसे गोली मार थी।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’