कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 32 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला
दो अलग-अलग सूचियों में 16-16 निरीक्षकों के नाम शामिल, कई थानों के प्रभारी निरीक्षक भी होंगे प्रभावित
कानपुर देहात। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 से पहले कानपुर देहात के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में तैनात 32 निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। दो अलग-अलग तबादला आदेशों में 16-16 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इनमें कई थानों की कमान संभाल रहे प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर देहात में तैनात 32 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, संबंधित निरीक्षकों को फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया सहित अन्य जनपदों में भेजा गया है। पहली सूची में लखनऊ, संजीव सिंह, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र बहादुर सिंह, महेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, अजयपाल, धीरेंद्र सिंह, रीना गौतम, अनिल कुमार और विवेक कुमार यादव समेत कुल 16 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
वहीं दूसरी सूची में विनोद कुमार, जनार्दन प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार यादव, अखिलेश कुमार जायसवाल, रामगोविंद मिश्रा, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, आदेशचंद्र, हरमीत सिंह, संजेश कुमार, अब्दुल कलाम, अमरेंद्र बहादुर सिंह, सीमा सिंह, देवेंद्र विक्रम, शिवनारायण सिंह और सतीश कुमार सिंह को शामिल किया गया है।
एक साथ 32 निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण से जिले के कई थानों में नई तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। अब पुलिस विभाग में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में जिले के थानों की कमान किन अधिकारियों को सौंपी जाएगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

More Stories
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*
सुल्तानपुर 17 नवम्बर 26*बसपा को बड़ा झटका,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदयराज वर्मा ने छोड़ी पार्टी*