कानपुर देहात 13 मई 25*राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु करें ऑनलाइन आवेदन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पुखरायां, भोगनीपुर, सिकन्दरा, अकबरपुर एवं रसूलाबाद कानपुर देहात में प्रवेश सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरे जाने हेतु राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलॉजी लि० के सहयोग से दीर्घकालीन व्यवसायों में माह अगस्त-2025 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दिनांक:- 12.05.2025 से 05.06.2025 रात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। प्रवेश पंजीकरण शुल्क 1. सामान्य / पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रू0 250/-,2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 150/-।

More Stories
नई दिल्ली 28 अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश राज्यों और दुनियां की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पौड़ी गढ़वाल 28अगस्त 26*रक्षाबंधन पर UKD जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का बड़ा संदेश, 2027 में पूर्ण बहुमत की अपील
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*