May 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 07 अप्रैल 2025*संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचालित हुई गतिविधियां ।*

कानपुर देहात 07 अप्रैल 2025*संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचालित हुई गतिविधियां ।*

कानपुर देहात 07 अप्रैल 2025*संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचालित हुई गतिविधियां ।*

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियां विभिन्न गांवों, कस्बों, नगर निकायों में करायी जा रही है। इसी प्रकार आज सरवनखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर, ग्राम पंचायत करसा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरवा खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहारी, प्राइमरी स्कूल मटियामऊ, बिरसिंगपुर जसोड़ा, चिरौरा, मलासा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेड़ामऊ, ग्राम पंचायत तुर्कीमऊ, ग्राम पंचायत बिदखुरी, ग्राम पंचायत बिरमा, गुरूगांव, सरौटा, मुड़ेरा, कुटरा, अनंतापुर, गोपालपुर, बीबापुर, गिरदो, छतेनी, जरसेन आदि, लोदीपुर केमजरा नंगापुर, ग्राम पंचायत सारी हरपालु मजरा बुढ़िया, ग्राम पंचायत बढ़ागांव आदि में नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान आदि कार्य किया गया। इसी क्रम में पशु पालन विभाग द्वारा सनायाखेड़ा, मूसानगर में सुअर पालकों के यहां पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत संवेदीकरण किया गया तथा पम्पलेट के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा ग्राम बरगवां, कुवरपुर में कृषकों को संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछून्दर नियंत्रण की पंम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी गयी। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु एएनएम संवेदीकरण कार्यशाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवनखेड़ा में किया गया।

*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.