कानपुर देहात 07 अप्रैल 2025*जिलाधिकारी की उपस्थिति में ग्राम भुगनियांपुर में हुई क्रॉप कटिंग।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा तहसील अकबरपुर के राजस्व ग्राम भुगनियांपुर में किसान उमेशचन्द्र पुत्र देवीदयाल के खेत में रवि फसल गेहूँ की उत्पादकता की वास्तविक स्थिति का आकलन करने हेतु क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर सम्बन्धित कर्मचारियों द्वारा रैंडम आधार पर चयनित गाटा संख्या में माध्मम से सम्बन्धित ग्राम के खेत में 10 मी० भुजा वाले समबाहु त्रिभुज में फसल गेहूं की कटाई और छटाई के बाद गेहूँ का वजन बीस कि०ग्रा० प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद किया गया और अपने नजदीक के क्रय केन्द्र पर गेहूँ बेचने के लिये प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्रुटि रहित आकडें शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये, जिससे वास्तविक आकड़े ही परिलक्षित हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व परिषद द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप शेष सभी चयनित रेन्डम नम्वर के सभी गाटाओं की क्रॉप कटिंग की कार्यवाही समाप्त कर विभाग को शीघ्र रिर्पोट प्रेषित की जाये। वार्षिक फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि आकडें तैयार करके शासन को भेजे जाते है। पैदावार से प्राप्त ऑकडों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग जनपद के क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आकड़ो का औसत निकाल कर शासन को भेजते है। इसके आधार पर जनपद के प्रति है० उत्पादकला का निर्धारण किया जाता है। इस दौरान नायब तहसीलदार अकबरपुर रविन्द्र मिश्र, साख्यिकी विभाग के अधिकारी, राजस्य निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक
नई दिल्ली21जुलाई26*सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा*
पूर्णियां बिहार21जुलाई26* ‘सेवा और संवाद से ही बनेगा सशक्त गांव पंचायत-एसपी शौर्य सुमन