कानपुर देहात07अप्रैल25*मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजनान्तर्गत प्रवेश हेतु छात्र, छात्रायें करें आवेदन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मेधावी छात्र, छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु संचालित होने वाली कक्षाओं, साक्षात प्रशिक्षण, परामर्श, परामर्श आदि का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन जनपद में स्थित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोचिंग केन्द्र राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर में होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें आवेदन आरम्भ करने की तिथि 07 अप्रैल 2025 है। इसी प्रकार आवेदन करने की अंन्तिम तिथि 07 मई 2025 है। प्रवेश परीक्षा की सम्भावित तिथि 01 जून से 07 जून 2025 है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि 15 जून 2025 से 25 जून 2025 तक, कोचिंग सत्र संचालन की सम्भावित तिथि 01 जुलाई 2025 है। उन्होंने बताया कि प्रश्नगत योजनान्तर्गत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग हेतु पंजीकरण दिनांक 07 मई 2025 तक किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास अकबरपुर (सी०एच०सी० वाली गली) स्थित कोचिंग सेन्टर, विकास भवन कक्ष स० 106 समाज कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर 9560765693 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। यू०पी०एस०सी० ,यू०पी०पी०सी०एस०, सी०डी०एस० के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्रायें अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्रायें पात्र होंगे, जे०ई०ई०, नीट और एन०डी०ए० हेतु कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र छात्रायें पात्र होंगे। अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं के लिए पात्रता सम्बन्धित परीक्षा के अनुसार रहेगी।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
मथुरा 22अक्टूबर 26*कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में लक्ष्यबोध कार्यक्रम आयोजित
मथुरा 22अक्टूबर 26*15 नवंबर को निकलेगी कुबलियापीड हाथी वध महोत्सव की शोभायात्रा
मथुरा 22 अक्टूबर 26*79 वें निरंकारी संत समागम के लिए ब्रज से रवाना हुए भक्त