कन्नौज01दिसम्बर2022*ए टी एम लगने से लोगो ने ली राहत की सांस*
नादेमउ कस्बा के लोगों को पिछले काफी समय से एटीएम मशीन से रुपए निकालने के लिए इंदरगढ़ या फिर सौरिख तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन ऐसे में क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था। कस्बे में एटीएम मशीन लग जाने से अब क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी । मशीन चालू होते ही पहले ही दिन एटीएम से रुपए निकालने को लेकर वहां लोगों का आना-जाना शुरू हो गया । इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों को रुपए निकालने के लिए या तो बैंक या फिर एटीएम से निकालने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। लेकिन अब हर किसी जरूरी काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अनोखी उपलब्धि का आम जनता ने आम जनता ने मुक्ति कंठ से प्रशंसा की है।
कन्नौज से शिवम गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ यूपी आजतक
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*