लखनऊ 13 अक्टूबर 26*कंस वध के साथ मऊ में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण लीला का भव्य समापन
विष्णु गुप्ता लखनऊ
लखनऊ। मोहनलालगंज । *नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ स्थित दुर्गा माता मंदिर पर चल रही पांच दिवसीय जय माँ दुर्गे श्रीकृष्ण लीला का समापन सोमवार को कंस वध की लीला के साथ हुआ। अंतिम दिन कलाकारों द्वारा कंस वध का सजीव मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि कंस अपने दरबारी अक्रूर को श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लाने के लिए वृंदावन भेजता है। मथुरा पहुंचने पर श्रीकृष्ण और बलराम पहले कंस की राक्षसी सेना और पहलवानों का वध करते हैं, इसके बाद श्रीकृष्ण कंस का वध कर मथुरा वासियों को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाते हैं। इस दृश्य के बाद पूरे बृज प्रदेश में उत्सव का माहौल दिखाया गया। समापन के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर लीला निर्देशक राजेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक, परशु गुप्ता, त्रिलोकी यादव, युवराज सिंह, सरवन, रचित, तुलसी राम लोधी, बिपिन गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित आयोजन समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *मरंगा में दौड़ प्रतियोगिता का जोश, महापौर विभा कुमारी ने लगाई युवाओं में ऊर्जा की दौड़*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कसबा: दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद अलर्ट, विसर्जन और रावण दहन स्थल का मोहम्मद इरफान कामिल