कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*DCP पश्चिम द्वारा शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत थाना सचेंडी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा**
कानपुर नगर *आज दिनांक 13.10.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत थाना सचेंडी क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चेकिंग की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
More Stories
लखनऊ 14 अक्टूबर 26*मऊ पशु बाजार के सामने बिजली के खंभे में लगी आग, टला बड़ा हादसा*
महोबा 14 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व को लेकर महिला मिशन शक्ति के तहत ADG ज्योति नारायण ने किया कोतवाली का निरीक्षण
वैशाली 14 अक्टूबर 26*राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पुरानी नाव बदलने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन तक दिया था*