औरैया7अक्टूबर*दिबियापुर में जगह-जगह मां भगवती की हुई स्थापना
क्रासर-फफूंद रोड स्थित जीआईसी कॉलेज के बाहर भक्तों ने मां भगवती को किया विराजमान
आज समाचार सेवा
दिबियापुर औरैया ।गुरुवार को सर्दी नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की स्थापना के साथ मां भगवती का आवाहन किया गया और नवरात्रि व्रत घट स्थापना और जवाहरो को रखकर पूजा अर्चना शुरू की गई।
ज्ञातव्य हो कि गुरुवार से नवरात्रि का प्रारंभ हो गया जिसके चलते औद्योगिक नगरी दिबियापुर मैं करीब दो दर्जन मां भगवती की स्थापना की गई और उनका आवाहन कर विराजमान किया गया जिसके लिए भक्तों ने पांडाल एवं पूजन हवन लगाकर मां भगवती को स्थापित किया गुरुवार को मां शैलपुत्री के आवाहन के साथ नौ देवियों को स्थापित किया गया जिसमें दूसरी चक्की का नाम ब्रह्मचारिणी तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा चौथी और पांचवी शक्ति का नाम कूष्मांडा और स्कंदमाता छठी शक्ति का नाम कात्यायनी सातवीं और आठवीं शक्ति का नाम कालरात्रि महागौरी एवं नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है पूर्वजों एवं पुराणों में मां भगवती की व्याख्या करते हुए मारकंडे जी बोले थे कि जो व्यक्ति माता का कवच धारण कर लेता है वह कभी भी अकाल मौत नहीं मरता एवं किसी भी प्रकार का कोई संकट कुछ भक्तों को नहीं ढेर सकता जिससे वह परेशान हो नगर में करीब दो दर्जन माता भगवती की मूर्ति की स्थापना की गई जिसमें नगर के प्रमुख फफूंद रोड पर जीजीआईसी स्कूल के बाहर समाजसेवी मनोज दुबे धर्मेंद्र गुप्ता बबुआ यादव अंकित गुप्ता मनु पांडे भानु दुबे एवं मोहल्ले के करीब दो दर्जन भक्तों के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना कर स्थापना की गई वही संजय नगर राणा नगर नेहरू नगर इंदिरा नगर बाबा परमहंस नगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सहित अन्य भागों में भी मां भगवती की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*