औरैया5अक्टूबर*एक घंटा की मूसलाधार बारिश से औरैया बना टापू*
*शहर के सरकारी कार्यालय, बाजार, गलियां पानी से भरी, घरों में भी प्रवेश कर गया पानी*
*औरैया।* भीषण गर्मी व तेज उमस के बाद सोमवार की शाम तेज हवाओं के साथ एक घंटा तक मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसर, बाजार की गलियां , विभिन्न मोहल्लों की सड़कें तथा नाला- नालिया जल निकासी नहीं होने के कारण लबालब भर गई , वही बाजारों में पानी दुकानों में प्रवेश कर गया। जबकि शहर के विभिन्न मोहल्लों में जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई। इतना ही नहीं प्रदूषित पानी घरों में भी प्रवेश कर गया , जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल निकासी की समस्या शहर में हमेशा सुरसा की तरह मुंह बढ़ाए खड़ी रहती है। बरसात के दिनों में यह विकराल रूप धारण कर लेती है। शहर के लोगों ने जल निकासी नहीं होने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। वही इस समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए पालिका प्रशासन से मांग की है।
गत दिवस संपूर्ण दिन भीषण गर्मी के साथ तेज धूप ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया वही शाम होते-होते काले कजरारे बादल घिर आये और पछुआ तेज हवाओं के साथ 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से शहर के कोतवाली परिसर , फायर स्टेशन , तहसील परिसर, मॉडर्न कंट्रोल रूम परिसर व नगर पालिका परिसर व अस्पताल परिसर में व्यापक तौर पर जलभराव हो गया। इसके अलावा होमगंज बाजार , नेविलगंज , गौशाला रोड , महिला मार्केट , फूलगंज आदि में जलभराव होने के कारण वर्षा का पानी सड़कों पर भर गया। इसके साथ ही यह पानी दुकानों में भी प्रवेश कर गया , जिसके चलते दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं शहर के मोहल्ला ब्रह्म नगर , नरायनपुर , पढ़ीन दरवाजा , बनारसीदास , दयालपुर , भीखमपुर , इंदिरा नगर समेत विभिन्न मोहल्लों नाला, नालिया एवं गलियां प्रदूषित जल भराव के चलते लबालब हो गई , जिसके चलते सड़कों और नालियों का पानी घरों के अंदर भी प्रवेश कर गया , जिससे उपरोक्त मोहाल के बाशिंदे बरसात के समय पानी घरों से बाहर निकालने का प्रयास करते रहे , लेकिन बरसात बंद के कई घंटों बाद ही जल निकासी हो सकी। जलभराव की समस्या शहर में हमेशा बनी रहती है , जिसके चलते शहर टापू में तब्दील हो जाता है। शहर की संभ्रान्त , गणमान्य , वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवियों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए मांग की है।

More Stories
नई दिल्ली2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..*
अयोध्या2मई26*61 स्कूलों में शून्य नामांकन पर बड़ी कार्रवाई, BSA सख्त#*
उत्तर प्रदेश2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह7बजे एवम 10 बजे की बड़ी खबरें.