औरैया29अप्रैल*मृदा परीक्षण कराकर तरल यूरिया उपयोग के लिए बताया*
*किसान सभा में किसानों को दी फसल उत्पादन की जानकारी*
*फफूँद,औरैया।* इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड इफको एवम् महर्षि फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड देवर पुर के संयुक्त तत्वाधान में भाग्यनगर विकास खण्ड के अजलापुर गाँव में किसान सभा का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में किसानों को मृदा की जाँच व फसल उत्पादन हेतु आवश्यक जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में किसानों को डॉ अनन्त कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् हेड कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया ने कहा कि अभी खाली खेत हैं तो यह मृदा जाँच का यह उचित समय है।नमूने इफको को सौंप कर समय से निःशुल्क जांच होगी। इसके बाद सभी किसान जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित लागत लगाकर फसलों से अच्छा उत्पादन ले सकते हैं।डॉ अनन्त कुमार ने कहा कि जनपद में मृदा के पीएच मान को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों में जिप्सम का प्रयोग करें ।उन्होंने धान कि पौध डालने की विस्तार से तकनीकी जानकारी दी।इफको क्षेत्र प्रबंधक प्रेम राज शर्मा ने नैनो यूरिया की जानकारी देते हुए कहा कि इसको फसल लगाने के 30 दिन बाद पहला छिड़काव एवम् 45 से 50 दिन पर दूसरा छिड़काव करना चाहिए।नैनो यूरिया की आधा लीटर की बोतल एक एकड़ खेत के लिए पर्याप्त है और यह जल ,जमीन ,फसल एवम् वातावरण आदि के अनुकूल है। इसको पौधा 85 प्रतिशत तक उपयोग कर लेता है जब की दानेदार यूरिया को पौधा मात्र 30 प्रतिशत तक ही उपयोग में लाता है।महर्षि फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड देवरपुर के निदेशक अखिलेश तिवारी भी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*