औरैया28मार्च*दंपति की बाइक में कट मार कर गिरा दिया उसके वाद बाले छीन कर भागे*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर में स्थित गमा देवी के मन्दिर से प्रसाद चढा कर आ रहे दंपति की बाइक में पीछे से टक्कर मार कर गिरा दिया, और दंपति से बाले छीन व मारपीट करके भाग गये। पीड़ित दम्पति ने फफूंद थाने में घटना की तहरीर दी है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रेखा देवी पत्नी दिनेश कुमार सोमवार की दोपहर को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर में स्थित गमा देवी के मन्दिर में पूजा करके प्रसाद चढा कर बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही फफूंद कस्बा के ख्यालीदास तिराहे पर पहुची तभी पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी, जिससे दम्पति गिर गये। इतने में ही उक्त युवको ने मारपीट शुरू कर दी , तथा महिला की झुमकी छीन ली। आसपास के दुकानदारो के आने पर युवक भाग गये। पीड़ित महिला ने थाने में लूट की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*