औरैया28अगस्त*सविता समाज के विजय कुमार सविता एडवोकेट अध्यक्ष, पुनीत कुमार सविता बने महामंत्री*
*सविता समाज ने बैठक कर एकजुट होने का दिया संदेश*
*औरैया।* रविवार को नीमकरोरी गेस्ट हाउस बिधूना में सविता समाज के द्वारा समाज की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के सभापति राजकुमार सविता सर्राफ रहे।चुनावी बैठक का संचालन सतेंद्र प्रताप सविता ने किया।सभा में उपस्थित एक सैकड़ा से अधिक सामाजिक बंधुओं से चर्चा कर समाज के प्रबुद्ध जनों के द्वारा सर्वसम्मति से विजय कुमार सविता एडवोकेट को सविता समाज का अध्यक्ष व देवेन्द्र बाबू सविता पहलवान को उपाध्यक्ष , पुनीत कुमार सविता पानी वाले को महामंत्री, श्रीकृष्ण सविता डालडा वाले को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उमेश चंद्र ने समाज को हमेशा एकजुट रहने का संदेश दिया। भारत सिंह शिक्षक ने समाज में फैली कुरुतियों को दूर करने व बच्चों शिक्षित करने पर जोर दिया। रमेश चंद्र फौजी ने समाज की गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक व जन सहयोग देने की बात कही। कैलाश चंद्र सविता ने समाज के लोगो से धूम्रपान से दूर रहने का आग्रह किया।सभापति ने समाज को एकजुट रहकर दु:ख सुख में सम्मिलित होकर एक रहने का संदेश दिया। सभा में बेटालाल सविता, सनोज सविता, विनोद सविता, अमर सिंह, शिवनाथ शास्त्री, राजेश सविता कपड़ा वाले, आशू, प्रेम, सर्वेश, संजय, अशोक फौजी, सुनील अमीन, लालजी मेडिकल, महावीर, पप्पन सविता, विशाल, मोहित शिक्षक, हरीबाबू, राजीव डिश आदि समाज के वरिष्ठ व युवा सामाजिक सदस्य उपस्थिति रहे।
More Stories
अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*पूर्णिया में मद्य निषेध का बड़ा एक्शन, 33 लीटर शराब-कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार*
कानपुर4 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव के आह्वान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।