औरैया27मार्च24*संघ कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन**गोपाल वाटिका स्थित आध्या रेस्टोरेंट में हुआ होली मिलन*
*औरैया।* आज सोमवार को नगर के निहाल कुटी के पास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में होली मिलन का कार्यक्रम हुआ जिसमे जिला प्रचारक आरएसएस अनूप भारतीय, नगर कारवाह विकास, पंकज, सुनील, वीरेंद्र, देवेंद्र पांडेय के अलावा बहुत से आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभ कामनाएं दी। इसी तरह से औरैया नगर के गोपाल वाटिका एवं आध्या रेस्टोरेंट में पोरवाल समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमे समाज के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। रमन पोरवाल ने कहा कि होली का त्यौहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को प्रेम से गुलाल लगाकर सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। शुभकामनाए देने वालो में प्रमुख रूप से दीपू पोरवाल नोएडा, राकेश पोरवाल, सत्येंद्र पोरवाल, नीलम पोरवाल राजू, सचिन पोरवाल ब्रजेश पोरवाल, जीवाजीरावगुप्ता शोभित,भरत पोरवाल, आदि मोजूद रहे।

More Stories
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*
नई दिल्ली26 अप्रैल26* दिल्ली के शकूर बस्ती क्षेत्र में आधी रात भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक*