औरैया26जून*वंचितों व किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष अपना दल एस का रहेगा जारी-जे एन कटियार*
*अपना दल एस ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती*
*दिबियापुर,औरैया।* अपना दल (एस) जिला औरैया के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने शाहूजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बेला रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की वीं जयंती मनाई। इस अवसर कर अपना दल एस के प्रदेश महासचिव जे एन कटियार ने छत्रपति शाहू जी महराज के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया व सभी को दिलाया।
उन्होंने कहा कि हमे विकास की मुख्यधारा में लाने व समानता का अधिकार दिलाने के लिए हमारे महापुरुषों ने जो त्याग व संघर्ष किया है उसे हमे भूलना नहीं चाहिए। हमे अभी और संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों के संघर्ष से आरक्षण का हमें जो अधिकार मिला,उस अधिकार को बनाए रखने के लिए हमे निरन्तर आवाज उठाते रहना होगा। वहीं उन्होंने आगामी 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक सोने लाल पटेल की जयंती पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश पाल ने लोगो को बड़ी संख्या में पार्टी में जुड़ने पर बल दिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं का मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच हरिओम बाजपेई,महिला मंच की जिलाध्यक्ष रानी दोहरे कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उमराव,गोविंद सचान, अशोक कटियार,अरशद नहीम, दौलती,दीपक राठौर, लल्लन पोरवाल,श्री कांत यादव,सुमेंद्र पोरवाल .नरेश कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार20अगस्त2026*हरिद्वार तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह, आंदोलनकारियों का सम्मान
उत्तर प्रदेश20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*