औरैया26अगस्त*बाबा ने डांटा तो किशोर ने खेत मे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी*
*औरैया।* शुक्रवार की सुबह अपने बाबा पर गन्दा पानी डालने से बाबा की डांट से आहत किशोर ने खेत पर जाकर फांसी लगा ली। जब कुछ लोग वहां से गुजरे तब घटना देख परिजनों को सूचना दी।
औरैया के किशनपुर मढ़नई क्योंटरा निवासी 13 वर्षीय अंकुश पुत्र स्व.रामपाल घर पर खेल रहा था। सुबह के समय उसके बाबा नहा धो कर कपड़े पहनकर बाहर आए तो उसने एक सिरिंज में नाली का पानी भरकर बाबा के ऊपर डाल दिया। जिससे उसके बाबा उसके ऊपर नाराज हुए और कहा की बहुत परेशान करता है। चला जा यहां से घर से निकल जा अब मत कभी आना। डांट से आहत अंकुश ने बाबा से गुस्से में एकदम बोला कि मैं जा रहा हूँ अब नहीं आऊंगा वापस लौट कर कभी भी। वह घर के पास में ही खेत में लगे पेड़ में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब कुछ लोग खेतों पर गए तो उन्होंने देखा कि बबूल के पेड़ पर शव लटक रहा पहचाना तो देखा की अंकुश है। तब गांव में शोर मचा। सूचना पर उसके भाई बहन बाबा सभी लोग रोते बिलखते दौड़ कर गये ।अंकुश के माता पिता की कुछ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी।अंकुश एक बहन तीन भाई था जिसमे अंकुश बीच का था एक भाई बड़ा और एक भाई छोटा है।सूचना पर मौके पर पहुँचे इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज ब्रजेश भार्गव ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*