औरैया26अक्टूबर*बगैर जनसत्ता दल के किसी की सरकार नहीं बनेगी- राजा भैया*
*किसी पार्टी से समझौता के लिए पार्टी के सभी विकल्प खुले हैं*
*औरैया।* जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया की जन संकल्प यात्रा भारी काफिला के साथ औरैया पहुँची।
शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। तीसरे चरण में जन संकल्प यात्रा के औरैया पहुचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत के साथ शस्त्र प्रदान किए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में बगैर उनकी पार्टी के किसी की सरकार नहीं बनेगी। किसी भी पार्टी से समझौता के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की संकल्प संदेश यात्रा मंगलवार को औरैया पहुंची। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का औरैया शहर की सीमा भाऊपुर से लेकर हाईवे रोड स्थित इंडियन आयल बर्फ फैक्ट्री , कानपुर रोड , सुभाष चौक , जिला अस्पताल , ब्लॉक गेट , जालौन रोड , हाईवे जालौन चौराहा , मंडी गेट एवं राजदीप ढाबा पर समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके साथ ही राजदीप ढाबा हाईवे रोड पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नितेंद्र सिंह समेत अन्य समर्थकों ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा उन्हें गदा व तलवार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के नेताओ में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने राजा भैया के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भव्य स्वागत के लिए औरैया के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि औरैया के लोगों ने उन्हें बहुत ही सम्मान दिया है जो तारीफे ए काबिल है। अपने संबोधन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजदीप ढाबा पर पहुंचकर स्वल्पाहार किया। स्वागत सम्मान किए जाने पर राजा भैया ने भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़े। एक प्रश्न के जवाब में दीपू सिंह ने कहा कि वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। वह किसी दल में जाने वाले नहीं है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, नितेंद्र सिंह, राम कुमार व सोनू गुप्ता समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*