March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24नवम्बर2022*एसओजी व कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार*

औरैया24नवम्बर2022*एसओजी व कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार*

औरैया24नवम्बर2022*एसओजी व कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह को किया गिरफ्तार*

*टीम ने 7 अदद चोरी की बाइके बरामद कर तीन अभियुक्तों को दबोचा*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा कोतवाली प्रभारी कोतवाली औरैया रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली औरैया पुलिस टीम व एसओजी औरैया टीम को दिनांक 24 नवंबर 2022 को मुखविर द्वारा सूचना मिली की थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम राजन्दाजपुर में बना खंडहर में चोरी की मोटर साइकिल छिपा कर रखे हैं। जिनको खरीदने बेचने के मकसद से कुछ लोग इकठ्ठा हुए हैं, यदि जल्दी की जाये तो पकडे जा सकते है, मुखविर इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने आपस में योजनाबद्ध तरीके से राजन्दाजपुर गांव से ठीक पहले पुलिया के पास मुखबिर ने वाहनों को रूकवाकर खड़ा करा दिये और सड़क के दोनों ओर खड़े वृक्षों, झाड़ियों की आड़ में छिपते छिपाते बने बडे से खंडहर के एक कमरे में कुछ व्यक्ति दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 03 अभियुक्तगण अवनीश उर्फ मुन्शीलाल पुत्र सेवकराम नि0 राजन्दाजपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष, सेवकराम पुत्र तुलाराम नि0 राजन्दाजपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 50 वर्ष गिरफ्तार किया गया। मंगलसिह पुत्र अपरबल सिंह नि0 सैनपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 24 नवंबर 2022 समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
कोतवाली में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि उपरोक्त मामले के संबन्ध में थाना कोतवाली औरैया में अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त अवनीश उर्फ मुन्शीलाल ने बताया कि 07 मोटर साइकिलें, अपने साथी सुखवीर उर्फ नेता पुत्र बाबूराम निवासी कूइयानगला बाबा थाना वैदपुरा जिला इटावा की मदद से हम लोग अलग-अलग शहरो जिसमें अधिकत्तर फिरोजाबाद के भीड भाड वाले इलाको से चोरी करके यहा इकठ्ठी की हैं। आज हम लोग इन गाडियों का हिस्सा बाट करके हिस्से में आयी चोरी की मोटरसाइकिलों को ठिकाने लगाने का प्लान बना ही रहे थे कि आप लोग आ गये और आप लोगों को आता देख हम लोगो का साथी सुखवीर उर्फ नेता भाग गया, ये सभी मोटर साइकिलें हम लोगो ने सुखवीर उर्फ नेता के साथ चुराई थी। वह और उसके पिता सेवकराम इन चोरी की मोटर साइकिलों को सस्ते दामों में खरीदते व बेच लेते है। चोरी की गयी मोटर साइकिलों के वाहन स्वामियों के नाम पता स्वदेश कुमार पुत्र भवानी प्रसाद निवासी प्रतापपुर जिला फिरोजाबाद है, जिसके सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसका वाहन नं0 यूपी 83 एई 7595 है। रनवीर सिंह पुत्र पातीराम निवासी नौसहरा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद जिसके सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसका वाहन नं0 यूपी 83 एलएफ 3328 है। कमलेश महेरे पुत्र जंगबहादुर निवासी सिरसागंज थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद जिसके सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसका वाहन नं0 यूपी 83 एवाई 7317 है। महेन्द्र प्रताप पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला नया पोस्ट असुआ थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद जिसके सम्बन्ध में थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में चोरी की धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसका वाहन नं0 यूपी 83 एएच 5943 है। पकड़े गये अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी/सर्विलांस टीम औरैया-प्रभारी एसओजी टीम औरैया प्रवीन कुमार, कां0 धर्मेंद्र कुमार, कां0 दीपक कुमार, कां0 मनीष कुमार, का0 सुवोध कुमार, का0 सुभाष कुमार, का0 ललित कुमार, का0 विजय कांत, कां0 दुष्यन्त, कां0 आकाश, का0 नवीन कुमार, कां0 सिद्धार्थ शुक्ला व थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम-प्र0नि0 रवि श्रीवास्तव थाना कोतवाली औरैया, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, का0 शिवेन्द्र, का0 सत्येन्द्र, का0 अनूप कुमार, का0 रवि, का0 विशाल तंवर, एचजी कृष्ण कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किया गया है।

Taza Khabar