औरैया24जनवरी*गणतंत्र दिवस पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने फफूंद रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।
औरैया, दिबियापुर:* पुलिस अधीक्षक औरैया ने दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए किया निरीक्षण एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को बड़ी गहनता से जांच पड़ताल कर रेलवे परिसर का जायजा लिया एवं लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया । वही रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय सुरक्षा बल ने पुलिस अधीक्षक औरैया को बताया कि गणतंत्र दिवस के पर्व पर रेलवे स्टेशन पर बड़े ही चाक-चौबंद एवं सतर्कता से अलर्ट रहेंगे । पुलिस अधीक्षक औरैया ने लोगों से अपील की कि इस गणतंत्र दिवस के महापर्व पर हम सभी लोग एकजुटता से देश के महापुरुषों को याद करके शांति और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाएं किसी भी तरह की भ्रांतियां न फैलाएं और न ही सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पोस्ट करें जोकि कानून के विरुद्ध हो और यदि कोई भी सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करता है तो उसके प्रति दंडात्मक कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
दिबियापुर से रिपोर्टर सत्य प्रकाशबाजपेई यूपी आजतक
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री