औरैया23फरवरी*चोरों ने खिड़की काटकर आभूषण व नकदी की चोरी*
*अजीतमल,औरैया।* अरुण सेंगर पुत्र हरगोविंद सेंगर अजीतमल कस्बे में अपने परिवार के साथ गांधीनगर मोहल्ले में रहते है। घर से कुछ ही दूरी पर उनका तेल का कारखाना लगा हुआ है। अरुण सेंगर सरसो खरीदने का काम करते हैं। मंगलवार को पत्नी अपने बच्चो के साथ कन्नौज स्थित मायके में शादी समारोह में गयी हुई थी, और अरुण भी मकान के बाहर ताला लगाकर कारखाने में सोने चले गये। रात्रि में चोरों ने बाहर खिड़की को काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद सेफ और बक्से के ताले तोड़ दिये। सेफ के अंदर रखे हार सेट, चार चूड़ी ,गले की चेन, छह अंगूठी, एक किलो चांदी सहित एक लाख दस हजार पॉच सौ बीस रुपये नगद पार कर दिये। बुधवार को अरुण सेंगर जब मकान पर पहुँचे तो ताला टूटा देखा तो दंग रह गये। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँची और घटना के सम्बंध में पीड़ित ने लिखित तहरीर कोतवाली में दी है।
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*