औरैया23अप्रैल*राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को*
*औरैया।* विकासखंड औरैया की समस्त पंचायत सचिव को जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से पंचायती राज उत्तर प्रदेश के पत्र के हवाले से अवगत कराया गया है, कि शासनादेश के अनुसार आगामी 24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलों से ग्राम पंचायत पाली जनपद साम्बा जम्मू कश्मीर में किया जाएगा। एवं इस अवसर पर वर्ष 2022 में पंचायत पुरस्कार के विजेता पंचायतों को प्रमाण पत्रों का वितरण एवं ऑनलाइन पुरस्कार धनराशि के हस्तांतरण की भी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर वेवकास्ट की व्यवस्था किए जाने की सूचना प्रदान करते हुए देशभर में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन किए जाने के पत्र में , पत्र संख्या 01 से 09 तक के बिंदुओं के माध्यम से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखित बिंदुओं के अनुसार 24 अप्रैल 2022 का समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की विशेष एवं सुनियोजित बैठक आयोजित की जाए, एवं विवरण को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, तथा बैठक के फोटोग्राफ्स टीम में डालना भी सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम को शीर्ष वरीयता प्रदान की जाए। उपरोक्त जानकारी (सर्वेश कुमार रवि) खंड विकास अधिकारी औरैया द्वारा दी गई है।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।