औरैया23अगस्त*दबंगो ने चकरोड काटकर अपने खेतों में मिलाया*
अब गाँव मे नही जा सकती है कार और ट्रैक्टर।
ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से चकरोड निकलवाने की शिकायत।
फफूँद । औरैया।
थाना क्षेत्र के एक गाँव मे कुछ दबंगो ने गाँव जाने वाले चकरोड पर गाँव के ही कुछ दबंगो ने कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगलामऊ के मजरा गाँव द्वारिकापुर निवासी अजय कुमार,भारत सिंह,राजाराम,रामदत्त,उदयवीर,अशोक कुमार,महेश चंद्र,गिरजा शंकर,नेकराम,जयवीर ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गाँव जाने वाले चकरोड को गाँव के ही कुछ दबंगो ने कब्जा कर लिया है चकरोड को काटकर अपने खेत मे मिला लेने से चकरोड बहुत ही सकरा हो गया है। दबंग होने के कारण कोई गाँव वाले उनके विरुद्ध बोलता नही है पूर्व में ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी से लिखित शिकायत की थी लेखपाल ने जब चकरोड और कब्जा करने वालो के खेतों की नाप जोख की तो खेतो का रकबा पूरा निकला फिर भी अवैध कब्जा कर खेतो में मिला लिया चकरोड को नही छोड़ा अभी तक कब्जा किये हुए है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियां हो रही है।खेती किसानी के काम के लिए गाँव के किसानों का ट्रैक्टर गाँव नही पहुँच पाता है गाँव मे कार भी नही पहुँच सकती है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से कब्जा किये गए चकरोड को अविलंब कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई है।जिससे ग्रामीणों को परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*