कौशाम्बी23अगस्त*कार्य योजना के नाम पर गौसपुर ग्रामसभा में लाखों का घोटाला*
*सूक्ष्म जांच हुई तो ग्राम प्रधान व सिगरेट्री का जेल जाना तय*
*कौशाम्बी।**मूरतगंज ब्लाक के गौसपुर गांव में कार्य योजना के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला हो चुका है। गौसपुर ग्रामसभा का प्रधान सिगरेट्री की मिलीभगत से कार्य योजना के नाम पर फर्जी मास्टर रोल के सहारे सरकारी खजाना निकालकर अपनी तिजोरी भरने में लगा है। इस ग्राम सभा में कई कार्य कागज पर पूरी तरह से पूर्ण हो चुके हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इस ग्राम सभा की जमीनी हकीकत अपनी बदहाली का दंश झेलने को मजबूर है। मनरेगा कार्य के तहत फर्जी मास्टररोल भरकर भारी – भरकम धनराशि निकाल ली गई है। मनरेगा का पैसा ऐसे लोगों के खाते में भेजा जा चुका है जो व्यक्ति पूरी तरह से संपन्न है जिसका मनरेगा मजदूरी से कोई वास्ता नहीं है और वह व्यक्ति कभी भी मनरेगा के तहत मजदूरी करने ना गया हो लेकिन ऐसे लोगों के खाते में आसानी से रुपए भेज कर सरकारी खजाना खाली किया जा रहा है। शौचालय कि बात करें तो इस ग्राम सभा में ऐसे लोगों के नाम पर शौचालय स्वीकृत कर दिया गया है जो गौसपुर ग्राम सभा के निवासी नहीं हैं और ना ही इस ग्राम सभा में किसी व्यक्ति का नाम है। गौसपुर ग्रामसभा में उक्त नाम का व्यक्ति नही है जिसके नाम पर शौचालय आवंटित कर दिया गया है जो बड़ी जांच का विषय है। गौसपुर ग्रामसभा में नाली, खड़ंजा सहित कई ऐसे कार्य हैं जिसका बिना निर्माण कराए पैसा निकल चुका है और यह पैसा किन लोगों के पास कितना गया यह एक अलग जांच का विषय है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*