औरैया22जुलाई2022*साइबर सेल औरैया द्वारा फ़ोनपे के माध्यम से ठगे गए रुपये पीड़िता को वापस दिलाये
श्रीमती चारू निगम,पुलिस अधीक्षक,औरैया व श्री शिष्यपाल अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया के मार्गदर्शन में साइबर सेल औरैया द्वारा धोखाधड़ी कर फोन पे के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 20,000 रूपये पीडिता को वापस कराये गये।
*संक्षिप्त विवरण–*
अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता/पीड़िता कुमारी कृतिका पुत्री मानसिंह निवासिनी सत्तेश्वर,गायत्री नगर थाना कोतवाली औरैया,जिला औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष उपस्थित होकर शिकायती/प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे फोन पे के माध्यम से मेरे खाते से रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा निकाल लिये गये है। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल औरया को विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।साइबर सेल औरैया द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता के खाते से निकाले गये 20,000 रूपये शिकायतकर्ता को वापस प्राप्त करा दिये गये।रूपये वापस मिल जाने पर शिकायतकता कुमारी कृतिका द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर सेल टीम औरैया की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
*साइबर सेल टीम औरैया-*
1. श्री सत्येन्द्र सिंह यादव,प्रभारी साइवर सेल
2. आरक्षी विजय कुमार,साइबर सेल टीम औरैया
3. आरक्षी अनुराग मिश्रा,साइबर सेल टीम औरैया
4. आरक्षी आशीष बरूआ.साइवर हेल्प डेस्क पुलिस मुख्यालय,औरैया
*नोट किसी भी प्रकार की अन्जान काल से सावधान रहे किसी प्रकार के लालच में न आयें,बैंक सम्बन्धी निजी जानकारी व ओटीपी किसी से शेयर न करें तथा किसी भी साइबर अपराध के सम्बन्ध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर सेल औरैया के मोबाइल नम्बर 7839864119 पर सम्पर्क करें।*
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak