औरैया20सितम्बर23*पीएम जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
औरैया से जूली इण्डियन की रिपोर्ट यूपीआजतक।
आज दिनांक 19 सितंबर 2023 को अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान भव सप्ताह के परिणाम स्वरूप गरीबों को अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड का वितरण समारोहएवं सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का ट्रस्ट की स्थापना दिवस पर संकल्प लिया गया कार्यक्रम में आराध्या स्वम सहायता समूह की अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में संबासी राजाबेटी माधव हैप्पी ओल्ड एज होम को दायित्व दिया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रमोद कुमार संबासी जी के द्वारा की गई इसमें यह संकल्प लिया गया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिले तथा यह भी संकल्प लिया गया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सतप्रतिसत कार्ड वितरण किए जाएं जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए जा चुके हैं आयुष्मान मोबाइल एप्लीकेशन में अधिक लोड होने के कारण कार्ड ऑनलाइन निकालने में कठिनाई आ रही हैं क्योंकि पूरे भारतवर्ष में एप्स चलाया जा रहा होगा इसके लिए संस्था सचिव द्वारा MIS टीम को आदेशित किया गया की रात्रि में लोड कम होगा तो रात्रि में भी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए तथा डोर टू डोर टुडे सर्वे कर कार्य किया जाए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान कार्ड मिलने के परिणाम स्वरुप आप लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्त समस्याएं दूर हो जाएगी क्योंकि मेरे परिवार में मेरे भतीजे का एक्सीडेंट हुआ था परंतु इलाज के लिए पैसे नहीं थे यदि परिवार में आयुष्मान कार्ड होता तो उसकी मृत्यु न होती वह परिवार को अकेला चलने वाला व्यक्ति था जिसके कारण पूरा परिवार तहस नहस हो गया तथा संबासी प्रमोद कुमार जी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं यह बहुत ही अच्छा कार्य है तथा ग्राम प्रधान विनीता देवी आनेपुर ने कहा की अभुदया चैरिटेबल ट्रस्ट यहां पहले से ही कई कार्यक्रम संचालित कर रही है जिसमें वृद्ध आश्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना,तंबाकू नियंत्रण जैसे कई कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जा रहे है जिसके परिणाम स्वरूप हमने इस गांव को गोद लेने के लिए कहा तथा हमने ट्रस्ट को अपना गांव गोद दे दिया मुझे आशा ही नहीं परंतु विश्वास है कि अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का हमारे ग्राम वासियों को लाभ देकर कर के आदर्श गांव बनाने का सपना पूरा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शुक्ला, वृद्ध आश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल, लेखाकार हिमांशु मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार, विमलेश,हरदीप आदि मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,