औरैया20मई*एरवाकटरा पुलिस ने तीन लाख उन्तीस हजार की शराब की नष्ट*
*औरैया।* थाना ऐरवाकटरा पर माल खाने में जमा काफी पुराना माल मुकदमाती शराब को नष्ट किया गया। शासन की मंसा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना ऐरवाकटरा में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में शुक्रवार 20 मई 2022 को मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना प्रभारी ऐरवाकटरा की उपस्थिति में थाना ऐरवाकटरा के माल खाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। कुल अभियोग 148 तथा कुल माल 1312 लीटर शराब (तेरह सौ बारह) अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 29 हजार 120 रुपये को मा0 न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर निस्तारण कराते हुए थाना परिसर के जमीन मे दबवाकर नष्ट किया गया।

More Stories
कन्नौज 22अगस्त2026* कार से 15 करोड़ का सोना बरामद*
जयपुर22अगस्त26*बॉलीवुड ग्लैम सीजन 5′ का पोस्टर लॉन्च; 30 तारीख को होगा ग्रैंड फिनाले**
रीवा22अगस्त26*रीवा में बीहर का कहर: विधायक बंगले में घुसा पानी, सुशासन पर उठे सवाल