औरैया19फरवरी*औरैया जनपद की तीनों सीटे हुई सपा मय
औरैया जनपद में तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को मिल रहा अपार जन समर्थन।
औरैया जनपद की बिधूना विधानसभा की इकलौती लाडली सपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा वर्मा ,जिनके समर्थन में लोग बातें करते थकते नजर नही आ रहे है, रेखा वर्मा को सपा प्रत्याशी जाने पर ही लोग बहुत खुश हुए थे, रेखा वर्मा को लोधी समाज के अतिरिक्त सभी जातियों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है,। बिधूना विधान सभा मे रेखा वर्मा की जीत शत प्रतिशत निश्चित मानी जा रही है।
विधूना विधानसभा के ग्राम उपरेंगा में एक राजपूत लड़की की शादी समारोह में पहुंची रेखा वर्मा को लोगो ने तो अपनी पलको पर ही विठा लिया उनके पहुंचने पर लोग खुशी से झूम रहे थे
जनपद की दिबियापुर विधानसभा में बर्तमान भाजपा विधायक एवम कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का अन्य जातियों के अतिरिक्त उनकी ही बिरादरी के लोग घोर विरोध कर रहे हैं जिसके कारण सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव की राह आसान हो गयी जिससे यहाँ पर सभी जातियों का जन समर्थन मिलने के कारण सपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
जनपद की सदर विधानसभा सीट जो भाजपा समर्थी मानी जा रही थी लेकिन सांसद राम शंकर कठेरिया के रिश्तेदार गुड़िया कठेरिया को टिकट दिए जाने से लोगो का कहना है कि इनका यहाँ कोई बजूद नही है तथा इसी बीच दीपू सिंह ने भी थाने में बैठकर ब्राह्मणों को चैलेंज करने से विरोध हुआ जिसके कारण सपा प्रत्याशी की स्थिति में लगातार वोट का इजाफा होता गया नतीजन सदर विधानसभा सीट पर भी सपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है
इस आंकलन के आधार पर औरैया जनपद की तीनों सीटों पर सपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही हैं

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,