औरैया18अक्टूबर*औरैया निवासी भक्तगणों ने गोवर्धन मार्ग पर किया विशाल भंडारे का आयोजन*
*औरैया।* नरायनपुर औरैया निवासी श्रद्धालु भक्तगणों ने सोमवार को मथुरा बृद्रावन पहुंचकर गोवर्धन परिक्रमा स्थित बृजेश्वरी धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया। कलाकारों द्वारा नृत्य गायन का प्रदर्शन किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर विशाल भंडारे में प्रसाद छका। इसके साथ ही श्रद्धालु भक्तगणों ने उपरोक्त गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर स्थित देव स्थल पर प्रतिवर्ष भंडारा कराए जाने का संकल्प लिया।
औरैया के मोहल्ला नरायनपुर निवासी ग्रुप संचालक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण सोमवार को मथुरा बृद्रावन पहुंचे जहां पर उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सुबह 6 बजे से शाम तक विशाल भंडारे को संचालित किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने गीत भजन गाते हुए राधे-कृष्ण से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आराधना की। श्रद्धालु भक्तगणों ने मनोकामना पूर्ण होने की आराधना करते हुए संकल्प लिया कि इसी तरीके से प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता रहेगा। भंडारा अनवरत मथुरा बृद्रावन की समिति द्वारा जारी रहेगा। औरैया जनपद से बडी संख्या में श्रद्धालु भक्तगणों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग बृजेश्वरी धाम आकर प्रसाद ग्रहण किया , तथा देश विदेश से आये हुए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। औरैया के श्रद्धालुओं ने बांके बिहारी मंदिर , गिरीराज महाराज , दानघाटी , मानसी गंगा व राधा कुंड सहित तमाम देव स्थलों के दर्शन कर किये। औरैया नगर सीआइबी राधे कृष्ण भक्तों ने तमाम मंदिरों के दर्शन कर अपनी-अपनी मनोकामना पूरा करने की भगवान श्रीकृष्ण व माता रानी राधे जी से याचना की। भंडारे के समापन के बाद सभी श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गये। उपरोक्त जानकारी ग्रुप से संबंधित श्रद्धालु भक्त ए० के० राज द्वारा दी गई है।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak