औरैया17अप्रैल2022*बाबा ब्रह्मदेव मंदिर पर भक्तों का उमड़ा सैलाव*
*कंचौसी,औरैया।* श्रद्धा, आस्था, विश्वास और सभी भक्तो की मनोकामना को पूर्ण करने वाले परमसिद्ध बाबा ब्रह्मदेव को कौन नही जानता। होली के उपरान्त पूर्णमासी को लगने वाले इस मेले में दूर-दूर से आने वाले भक्तो का यहां तांता लगा है।मनोकामना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुगण इस मंदिर में प्रसाद, झंडे, जवारे आदि चढ़ाने आते है। हिंदू धर्म में बच्चों के मुंडन की प्रथा भी इसी मंदिर के प्रांगण में बड़ी ही विधि विधान तरीके से पूर्ण की जाती है। ऐसा कहा जाता है, कि मुंडन करवाने के बाद बच्चे को बाबा ब्रह्मदेव के चरणों में लिटाने से आजीवन बाबा की कृपा उस बच्चे पर बनी रहती है। मंदिर के आस- पास रहने वाले बुजुर्गों का कहना है, कि विख्यात दस्यु सम्राट भी बाबा ब्रह्मदेव में अपार श्रद्धा और भक्ति भाव रखते थे, और रातों रात इस मंदिर पर झंडा चढ़ाकर चले जाते थे, जिसकी भनक किसी को कानोकान नही हो पाती थी। इस श्रद्धा और विश्वास के मंदिर मेंआज भी लोगो में इतनी श्रद्धा है कि इनके दर्शन मात्र से ही सब कुछ मिल जाता है। जय हो बाबा ब्रह्मदेव,सभी का कल्याण हो, लोग यहां मंदिर पर ऐसी ही कामना करते हैं।

More Stories
पौड़ी गढ़वाल 28अगस्त 26*रक्षाबंधन पर UKD जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का बड़ा संदेश, 2027 में पूर्ण बहुमत की अपील
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश 28अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*