औरैया16सितम्बर*घर के पास बंधी एक दर्जन बकरियां चोरी*
*फफूँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बहार बंधी 12 बकरी आज्ञात चोरों ने बीती रात्रि चोरी करके ले गये। सुबह जागने पर बकरी मालिक को जानकारी हुई। थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर निवासी शिव दयाल खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बारिश की वजह से उसने अपनी 12 बकरी घर के पास में रखी झोपड़ी में बांध दी और सो गया। बीती रात्रि आज्ञात चोरों के द्वारा बकरियों को चोरी करके ले गये। सुबह जागे किसान के देखने पर उसके होश उड़ गये। किसान ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही मिल सका। पीडित ने थाने में बकरी चोरी की शिकायत की है।
इस सम्बंध में अपराध निरीक्षक राजपाल सिह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*नेपाल के प्रधानमंत्री का नया कानून आज से लागू होगा*
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या20 अप्रैल 26*थाना राम जन्म भूमि के हनुमानगढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने की ईमानदारी की मिसाल पेश ।