औरैया14सितम्बर2023*सफाई करते नगर पंचायत कर्मी*
*हरचंदपुर रजवाहा में हुई सफाई की शुरुआत*।
*दिबियापुर/औरैया रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई
गुरुवार से राणानगर स्थित बिधूना मार्ग के किनारे निकले हरचन्दपुर रजवाहा की सफाई शुरू हुयी । नगर पंचायत द्वारा बीते दिनों इस वार्ड में डेगू पीड़ित कई लोगों के मिलने पर यह सफाईअभियान चलाया जा रहा है। ज्ञात रहे कि बीते दिनों रिटायर्ड फौजी बीरेन्द्र सिंह गुप्ता की डैगू के चलते मौत हो गयी थी इसके बाद बम्बी किनारे रह रहे लगभग डेढ दर्जन लोग डैगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर नगर के बाहर गैर जनपदों में भी अपना उपचार करा रहे हैं । इस सम्बध में वार्ड सभासद सुशीला पोरवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा से रजवाहा में खड़े खरपतवार और मौजूद कूड़े को साफ कराने की मांग की थी । सफाई नायक मोनू अम्बेडकर ने बताया कि सफाई के बड़ी पंजी बनवाई गयी हैं जिनसे कचरा उठाने में आसानी मिल रही उन्होंने बताया कि एक पखवारे के अन्दर आबादी क्षेत्र का पूरा हिस्सा साफ कराया जायेगा। इसके अलावा नियमित फागिंग और कीट नाशक छिड़काव कराया जा रहा है।

More Stories
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र में लापता युवक मामले में आया नया मोड़