औरैया14फरवरी2023*अजीतमल पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जनपद को दी करोड़ो की सौगात।
अजीतमल औरैया।उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन से नगर में व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा कार्यक्रम में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडे का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने माना कि आज कार्यक्रम में 4 घंटे देरी से आने के बाद भी लोगों में उत्साह देखने को मिला और और जनता ने भी भरपूर साथ दिया और हजारों की संख्या में जनता जनार्दन मुख्य अतिथि का फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्य अतिथि ने अजीतमल विकासखंड में दो करोड़ से ऊपर की परियोजनाएं का लोकार्पण किया और विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की बात कही, प्रदेश में हजारों करोड़ का विकास कार हो चुके हैं उन पर भी प्रकाश डाला। साथ ही साथ व्यापारी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने के लिए अग्रसर हुए। मुख्य अतिथि ने बताया कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश ही नहीं सर्वोत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी अजीतमल के बच्चों ने गणेश प्रस्तुति कार्यक्रम भी पेश किया। वहीं पुलिस प्रशासन की भी तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस स्वतंत्र होकर काम कर रही है जो पुलिस को उंगली दिखाता है या तो आज जेल में होता है या सुधर जाता है। महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया और महिला हर जगह अपना स्थान बना रही है चाहे शिक्षा के क्षेत्र में, खेल के मैदान में और सेना के क्षेत्र में भी महिला अग्रणी है। औरैया से राम जी पोरवाल की रिपोर्ट
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री