औरैया14नवम्बर*20 से 24 तक गायत्री शक्तिपीठ में होंगे कार्यक्रम*
*पदाधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति*
*औरैया।* आगामी 20 से 24 नवंबर तक होने वाली 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के संबंध में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ आर्य नगर में बैठक हुई। जिसमें यज्ञायोजन के समय यज्ञोपवीत, दीक्षा, पंसुवन, विद्यारंभ आदि संस्कार नि:शुल्क कराने के लिए आयोजक मंडल के द्वारा बताया गया है कि अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर यज्ञ एवं संस्कार करवाने का प्रयास करें। 20 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। 21 नवंबर प्रात: 10 बजे से महिला गोष्ठी, संस्कार पंजीयन के साथ प्रोजेक्टर के माध्यम से गायत्री यज्ञ, विविध संस्कारों एवं युवा उत्कर्ष कार्यक्रम का वैज्ञानिक व आध्यात्मिक विश्लेषण प्रदर्शित किया जाएगा। 22, 23, 24 नवंबर को यज्ञ एवं विविध संस्कार कराए जाएंगे। बैठक में आचार्य प्रदीप अवस्थी, शिवनाथ मिश्रा, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुरेश मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव
प्रयागराज 16सितंबर 26*मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।