औरैया13सितम्बर*झमाझम बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत*
*धान व बाजरा की फसल को मिली संजीवनी*
*ककोर,औरैया।* सोमवार की देर शाम अचानक मौसम करवट से दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ रूक- रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक राहत धान, बाजरा की खेती करने वाले किसानों को हुई। किसान अनिल कुमार, राम लखन ,कमलाकांत ने बताया की बारिश से धान और बाजरे की फसल के लिए एक नई संजीवन मिल गई है। आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। जिन किसानों को धान की फसल मे सिंचाई के लिए परेशानी थी, इस बारिश से उन्हें बड़ी राहत मिल गई। किसानों ने बताया कि यह बारिश काफी लाभदायक सावित हुई है। इससे धान की फसल को काफी लाभ होगा, वहीं दो-तीन दिन से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिली है। प्रत्येक किसान सिंचाई के लिए हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे जिससे बहुत बड़ी राहत मिल गई। बारिश के पानी से फसल भी अच्छी हो जाती है और भीषण गर्मी से भी कुछ राहत जरूर मिलेगी।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*