औरैया13मार्च*श्री परम पूज्य देवकी नंदन के परम शिष्य श्री पवन देव महाराज जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन।
आज दिनांक 13/03/2023 को माधव हैप्पी सेवा आश्रम औरैया में श्री परम पूज्य देवकी नंदन के परम शिष्य श्री पवन देव महाराज जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है कथा का प्रारंभ आज तृतीय दिवस में राजा उत्तानपाद की पत्नी सुनीति व सुरुचि के संस्कारों के बारे में सभी भक्तो को अपने मुखारविंद से अवगत कराया साथ ही उत्तानपाद के पुत्र भक्त ध्रुव के बारे में बताया कि 05 वर्ष की अवस्था में ही तपस्या करके परमपिता परमात्मा के दर्शन कर वरदान प्राप्त किया और भगवान की बहुत ही रहस्यमई कथाओं को सभी भक्तो अवगत कराया वैसे तो कथा तो अनंत है कथा का न तो प्रारंभ है और ना ही अंत है परम श्रद्धेय गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज मानस में लिखते हैं कि
हरि अनंत हरि कथा अनंता।
कहहि सुनहि बहु विधि सब संता।।
अर्थात भगवान का कोई पार ही नही है भगवान हरि की कथा अनंत है कहने और सुनने का सभी विचार अलग अलग है। आप सभी धर्मनुरागी सज्जनों से विनम्र निवेदन है कि अपना अमूल्य समय निकालकर आप सेवा आश्रम में अवश्य पधारे प्रतीक्षा आपके प्रयास से सेवा आश्रम में पधारने तक अनवरत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है आप सभी भक्त सादर आमंत्रित है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान लखनऊ निदेशक महोदय राजवर्धन शुक्ल अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला प्रबंधक नरेंद्र पाल, हिमांशु मिश्रा, सुशील कुमार, ऋषभ त्रिपाठी, कौशलेंद्र कुमार, हरदीप, लालमणि, सत्यम अर्पित दीपेश विमलेश आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*