औरैया13मार्च*कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष बोले कस्बे का विकास नहीं हो पा रहा- पोरवाल*
*कंचौसी,औरैया।* संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल ने बताया कि कंचौसी कस्बा दो जनपदों के भंवर जाल में फंसा है,कस्बे का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है,कस्बे के अंदर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर के अंदर की सड़के जीर्ण शीर्ण है, जनपद के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की गई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए, समस्या का कोई समाधान नहीं, लेकिन कागजों में समाधान हो जाता है। कस्बे को लोगो को अधिक परेशानी हो रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने साफ कहा कि जिलाधिकारी को स्वयं आकर जमीनी हकीकत देखनी चाहिए।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया