औरैया13अक्टूबर*शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह 17 को*
*औरैया।* आगामी 17 अक्टूबर को स्थानीय गोपाल वाटिका में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया व युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल तथा विशिष्ट अतिथि व रिपिन बंसल (राष्ट्रीय मंत्री) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोहा व्यापार मंडल एवं प्रदीप अग्रवाल (सदस्य) राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा महामंत्री सर्राफा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मौजूद रहेंगे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल औरैया के पदाधिकारियों ने बुधवार को दिबियापुर रोड स्टेट बैंक के समीप एक प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 अक्टूबर 2021 की दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय गोपाल वाटिका काली मंदिर रोड महावीर गंज औरैया में शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मेलन समारोह का आयोजन होगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उपरोक्त दिनांक को होगा। इसके साथ ही व्यापारी सम्मान समारोह भी होगा। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य यह है कि जो व्यापारी 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं इसके बावजूद वह अपनी जिम्मेदारी का व्यापार में निर्वहन कर रहे हैं , तथा सुबह से शाम तक समय देते हैं। इससे अन्य व्यापारियों को सीख लेने की महती आवश्यकता है , कि वह भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग व्यापारियों का विशेष तौर पर सम्मान किया जाएगा। अंत में जिलाध्यक्ष श्री पुरवार ने अपील करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीगण उपरोक्त दिनांक को निर्धारित समय पर समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजीत मिश्रा , नगर महामंत्री मो० बब्लू , नगर अध्यक्ष राज कुमार सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला के अलावा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
सीधी (मध्य प्रदेश): असत्य पर सत्य की विजय: सीधी में विजयादशमी की धूम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- प्रियंका तिवारी भाजपा नेत्री
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया