औरैया13अक्टूबर*डोंडापुर रोजगार सेवक को मिला अंतिम नोटिस!
बिधूना (औरैया)-बिधूना ब्लाक के ग्राम डोंडापुर के रोजगार सेवक को मिला अंतिम नोटिस! प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंडापुर के ग्राम रोजगार सेवक देवन्द्र कुमार के द्वारा मनरेगा योजना मे फर्जीवाड़ा कर तालाब के पास लगाये गये पौधो की मजदूरी करने वाले मजदूरो के 11424.00 रुपयो को न देते हुए उन लोगो को दिया जिन्होंने कोई मजदूरी नही की इसके तत् पश्चात् नहर से नाला तक खुदाई में लगभग 110000.00 का भुगतान भी अपने परिवार के लोगो को बगैर कार्य किये ही दिलाया गया जिसमे उनकी पत्नी नन्दनी देवी, माता सरस्वती भाभी सुमन देवी जो की दिल्ली मे रहती है इस मामले मे रोजगार सेवक के साथ जे ई चेतराम की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा किया गया! जिसके चलते प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा सम्बन्धित लोगो को नोटिस देकर 3 दिन मे जबाब मांग गया था! लेकिन सम्बन्धित के द्वारा 1 महिना गुजरने पर कोई जबाब नही दिया ! जिस कारण अंतिम नोटिस देकर ग्राम सभा मे खुली बैठक बुलाई जायेगी!
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर ३ सितंबर २०२६ *एशिया स्कूल उत्तरीपुरा में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व स्कूली बच्चों द्वारा
पूर्णिया में ‘तेजस’ कार्यशाला से युवाओं में नवाचार की नई लहर, आत्मनिर्भर बिहार की ओर बढ़ा कदम*
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर 26 भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बने बमबम साह, जिला प्रवक्ता ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित