औरैया12नवम्बर*अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई दो युवक घायल*
*कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड साईं मंदिर के सामने हुई दुर्घटना*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड साईं मंदिर के समीप शनिवार की शाम बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो पत्थर कारीगर घायल हो गये। दोनों घायलों को पुलिस ने निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार दोनों युवक जालौन जा रहे थे।
राजस्थान प्रांत के जनपद धौलपुर थाना बसेड़ी क्षेत्र के ग्राम चौरपुरा निवासी ध्रुवसिंह 34 वर्ष पुत्र ओपीराम अपने एक अन्य साथी वीरेंद्र 30 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी जरौली फाटक अंबेडकरनगर थाना व जनपद धौलपुर राजस्थान जोकि टाइल्स एवं पत्थर बिछाने का काम करते हैं दोनों लोग शनिवार की शाम करीब 3:30 बजे बाइक से उरई जालौन जा रहे थे, जैसे ही वह लोग कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित साईं मंदिर के सामने पहुंचे, उसी समय रोड पर पत्थर पर चढ़कर बाइक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों कारीगर रोड पर गिरकर घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को ऑटो के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। दोनों युवक चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*