औरैया10अप्रैल*किसान के हित में चलाई जा रही योजनाओं का किसान बन्धु उठाए लाभ -विनोद दुबे*
*औरैया।* रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद औरैया के अजीतमल मंडल के ग्राम लालपुर में सामाजिक न्याय पखवाडा किसान मोर्चा के तत्वाधान मे किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमे किसान, मजदूर की समस्या सुन कर अधिकारियो को निर्देशित किया गया। वहीं मुख्यातिथियों में किसानों को मालार्पण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं आयोजकों ने मुख्य अतिथियों का भी मालार्पण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने किसानों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओ चला रही है जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। वहीं उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में जो किसानों के लिए संकल्प पत्र जारी किया था उसे सरकार पूरा करेगी। जिससे किसान खुशहाल रहे व भरपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जहा कोई समस्या हो वहा पार्टी के पदाधिकारियों को बताए उसका अधिकारियों से मिलकर निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह राजपूत, जिला महामंत्री रामजी वाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ,आशु शुक्ला, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल अवस्थी, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम शुक्ला सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी